निगम मुख्यालय का अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण
ग्वालियर । नगर निगम मुख्यालय का अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्रत्येक मंजिल की सफाई व्यवस्था को देखा । मुख्यालय में गंदगी मिलने पर अपर आयुक्त ने सफाई न करने वाले कर्मचारियों का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सबसे पहले मुख्यालय में बने शौचालयों को चेक किया, शौचालयों में गंदगी मिली, साथ ही उन्होंने मुख्यालय की प्रत्येक मंजिल का निरीक्षण किया, इसके साथ ही बैसमेंट एवं मुख्यालय के प्रांगण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्था ठीक नहीं मिलीं। जिसके चलते संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।