स्मार्ट मीटर, अघोषित बिजली कटौती और मनमाने बिलों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-5 द्वारा अध्यक्ष राकेश कुशवाह के नेतृत्व में तथा हस्ताक्षर अभियान प्रभारी राकेश शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश की भाजपा सरकार, विद्युत वितरण कंपनी की जनविरोधी कार्यप्रणाली, जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटरों, लगातार बढ़ती बिजली समस्याओं, अघोषित बिजली कटौती एवं उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे मनमाने बिजली बिलों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर कांग्रेस पार्टी के इस जनहितकारी आंदोलन का समर्थन किया तथा हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार की बिजली संबंधी नीतियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। आम जनता ने बिजली कटौती, बढ़ते बिलों और स्मार्ट मीटरों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-5 के अध्यक्ष राकेश कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली, अनियमित आपूर्ति और स्मार्ट मीटरों के माध्यम से आर्थिक बोझ बढ़ाने का कार्य कर रही है। प्रदेशभर में बिजली उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन सरकार और विद्युत वितरण कंपनी जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है।हस्ताक्षर अभियान में भूपेंद्र तोमर मिक्की, महेश मधुरिया, लक्ष्मण सिंह, राकेश कुशवाहा, राजेश भदौरिया, गणपत शाक्य, रमेश मोर, राकेश बाथम, विष्णु कुशवाहा,  महेंद्र चौहान सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->