बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने सिलाई एवं हस्तकला निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 15 से
ग्वालियर - सतीश मेमोरियल समिति की संचालिका श्रीमती आशा मगोन एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनूप जौहरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि, एआई के युग में स्वावलंबी महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने एवं जागृत करने के लिए सिलाई कढाई एवं हस्तकला का प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन विशेष शिविर 15 जून से 58-बजरंग द्वार पारदी मुहल्ला शिंदे की छावनी लश्कर ग्वालियर में शुभारंभ किया जा रहा है।
बालिकाओं एवं महिलाओं के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति द्वारा गरीब एवं मध्यवर्ग की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिए आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें महिलाएं एवं समाज सेविकाएं अपने आसपास की बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रेरित करके पहुंचाएगी । ताकि संस्था द्वारा प्रशिक्षित बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन से प्रमाण पत्र एवं स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दिलवाये जाने का भी प्रयास किए जा सकें। उन्हांेने इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं निःशुल्क पंजीयन कराने को कहा है। पंजीयन 11-6-2026 से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक रोज किये जायेंगे , सभी बालिकाओं एवं महिलाओं से आग्रह है कि ग्रीष्मकालीन विशेष शिविर में अधिक से अधिक लाभ उठा कर आत्मनिर्भर बनें । शिविर के लिए मोबाइल नंबर -9425753617 दूसरा 8085494603 पर संपर्क कर सकते है।