जेसीआई ग्वालियर की पंचम कार्यकारिणी सभा एवं कपल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित
जेसीआई ग्वालियर द्धारा होटल "क्लार्क्स इन स्वीट्स" में पंचम कार्यकारिणी सभा एवं कपल ट्रेनिंग "रिमार्केबल" का भव्य आयोजन किया गया जिसमें जेसी मुकेश थिरानी ( नेशनल ट्रेनर , एक्सेल ग्रेजुएट - जेसीआई ) द्धारा ( ऐसा अनुभव जो लोगों को याद रहे ) को आधार बनाकर बेहद शानदार ट्रेनिंग दी गई । ट्रेनिंग में बताया गया कि -
1. आज हम ग्राहक-प्रधान (Customer-Driven) बाजार में कार्य कर रहे हैं । ग्राहक ही राजा है । वर्ष 1947 से 1980 तक भारत मुख्यतः विक्रेता-प्रधान ( Seller’s Market ) बाजार था , जहाँ ग्राहकों के पास विकल्प कम थे और विक्रेताओं का दबदबा था ।
2. आज परिस्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं । लगभग हर उत्पाद और सेवा के अनेक विक्रेता उपलब्ध हैं । बाजार अब विक्रेता-प्रधान से ग्राहक-प्रधान ( Buyer’s Market ) बन चुका है ।
3. आज के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में केवल ग्राहक संतुष्टि ( Customer Satisfaction ) पर्याप्त नहीं है । हमें ग्राहकों को प्रसन्न एवं प्रभावित ( Delight ) करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे ।
4. ग्राहक को प्रसन्न करना अर्थात उसकी अपेक्षाओं से बढ़कर अनुभव प्रदान करना । इसकी शुरुआत विनम्र व्यवहार , उसकी आवश्यकताओं को ध्यानपूर्वक सुनने तथा सहज एवं सुखद लेन-देन सुनिश्चित करने से होती है ।
5. “REMARKABLE – Creating Customer Delight” कार्यक्रम को ऐसे अनुभवों के निर्माण पर आधारित किया गया था जिन्हें ग्राहक लंबे समय तक याद रखें । यह कार्यक्रम सभी व्यवसायों एवं सेवा क्षेत्रों के लिए उपयोगी है क्योंकि एकाधिकार ( Monopoly ) का युग लगभग समाप्त हो चुका है ।
6. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सक्रिय श्रवण ( Active Listening ) तथा प्रत्येक ग्राहक को व्यक्तिगत समाधान ( Personalized Solution ) प्रदान करके स्थायी एवं सकारात्मक प्रभाव छोड़ना था ।
7. प्रसन्न ग्राहक पुनः आपके पास खरीदारी करने आते हैं और दूसरों को भी आपके व्यवसाय की सिफारिश करते हैं । वे आपके ब्रांड के वफादार दूत ( Brand Ambassadors ) बन जाते हैं ।
यह दो घंटे की कार्यशाला मुकेश थिरानी , सेल्स , सॉफ्ट स्किल्स एवं बिहेवियरल कोच द्धारा संचालित की गई । कार्यशाला में प्रतिभागियों को चार समूहों में विभाजित किया गया । टीमों के लिए रोचक प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं । सर्वश्रेष्ठ एवं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए ।
इस कार्यक्रम में जेसीआई ग्वालियर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । सभी प्रतिभागियों को कोचद्धारा एक हैंडबुक वितरित की गई तथा प्रत्येक प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । ट्रेनिंग की जेसीआई ग्वालियर के सभी कपल्स द्धारा बेहद सराहना की गई । कार्यक्रम के अंत में संस्था के मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल द्धारा सभी का आभार प्रकट किया गया । इस अवसर पर संस्था से पूर्व अध्यक्षगण जेसी प्रकाश लोकवानी , जेसी मानव मेहरा , जेसी वरुण अग्रवाल , एडमिनिस्ट्रेटर जेसी नीलेश बिंदल , जेसी आनंद शर्मा ,कार्यक्रम के कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपांश गुप्ता , अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल , लेडी जेसी चेयरपर्सन जेसीरेट शिवानी अग्रवाल , बड़ी संख्या में जेसी सदस्य व जेसिरेट्स उपस्थित थी । इस कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष जेसीआई सीनेटर जेसी प्रतीक अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक जेसी अम्बर मित्तल थे ।