अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस पर झांसी मंडल में व्यापक जनजागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर झांसी मंडल द्वारा समपार फाटकों पर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मंडल के विभिन्न रेलवे गेटों एवं समपार फाटकों पर संरक्षा विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सुरक्षित रेल संचालन के प्रति जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाना था।

अभियान के दौरान रेलवे अधिकारियों एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा यात्रियों, वाहन चालकों तथा स्थानीय नागरिकों को रेलवे फाटकों पर सुरक्षित आवागमन के नियमों की जानकारी दी गई। लोगों को पंपलेट वितरित कर बताया गया कि बंद रेलवे फाटक को पार करने का प्रयास न करें, रेलवे ट्रैक पार करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा रेल संरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करें। इसके अतिरिक्त नागरिकों को रेल पथ पर मवेशी न चराने, अंडरपास एवं निर्धारित सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की असावधानी से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन तथा यातायात संरक्षा सलाहकार एस.एस. यादव द्वारा गेट संख्या 369 एवं 371 पर जागरूकता अभियान संचालित किया गया। वहीं सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा एवं मैकेनिकल संरक्षा सलाहकार एस.के.अग्रवाल ने गेट संख्या 318 (ए) एवं 318 पर आमजन को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया। लोको संरक्षा सलाहकार के.के. द्विवेदी तथा विद्युत संरक्षा सलाहकार  मुकेश कुमार कुशवाहा ने गेट संख्या 449/टी एवं 451 पर संरक्षा संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया।

इसी क्रम में इंजीनियरिंग संरक्षा सलाहकार एस.के.गुप्ता  द्वारा गेट संख्या 123 पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संरक्षा संवाद स्थलों पर भी रेलकर्मियों एवं नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षित रेल संचालन एवं समपार फाटकों पर सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी दी गई। एसएंडटी संरक्षा सलाहकार रविकांत ने गेट संख्या 332 एवं 328 पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया, जबकि लोको संरक्षा सलाहकार कमलकांत ने गेट संख्या 450 एवं 451 पर लोगों को रेल संरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त मुख्य लोको निरीक्षक/सेफ्टी एम.के.एस. कुशवाहा ने गेट संख्या 369 पर विशेष संरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया।

झांसी मंडल द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों तक रेल संरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। मंडल प्रशासन ने सभी नागरिकों से रेलवे समपार फाटकों एवं रेल पटरियों के निकट पूर्ण सतर्कता बरतने तथा सुरक्षित रेल संचालन में सहयोग करने की अपील की। यह अभियान रेल संरक्षा के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और समपार फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->