सतर्कता एवं सजगता से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान

प्रयागराज में आयोजित संरक्षा पुरस्कार समारोह में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह द्वारा सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता, सजगता एवं तत्परता का परिचय देते हुए संभावित अनियमितताओं की समय रहते पहचान की तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर रेल संचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्मानित कर्मचारियों में रामरतन मीना, लोको पायलट गुड्स (बांदा) तथा जगदीश प्रसाद कंवर, सहायक लोको पायलट (बांदा) शामिल हैं, जो वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), झांसी के अधीन कार्यरत हैं।

इस अवसर पर कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, सजगता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर सुरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जाता है।


posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->