सन नियो के अपकमिंग शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' में वैदेही बनकर छाएँगी आरती बिराजदार, किरदार को लेकर किया दिलचस्प खुलासा



मध्य प्रदेश, : सन नियो के आने वाले शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की हाल ही में घोषणा की गई है। यह एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है, जो उम्मीद, मेहनत और हौंसले का संदेश देती है। इस कहानी की मुख्य किरदार वैदेही है, जो अपनी परिस्थितियों से आगे बढ़कर बड़े सपने देखने का साहस रखती है। इस किरदार को अभिनेत्री आरती बिराजदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने वैदेही के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कई खास बातें बताई।

वैदेही के बारे में बात करते हुए, आरती ने कहा, "यदि मुझे वैदेही का परिचय देना हो, तो मैं कहूँगी कि वह एक महत्वाकांक्षी लड़की है, जिसके सपने बहुत बड़े हैं। वह एक छोटे-से गाँव और साधारण परिवार से आती है, लेकिन हमेशा जीवन में कुछ बड़ा और अच्छा करने का सपना देखती है। बचपन से ही उसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उसका सफर आसान नहीं है। उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और अक्सर उसे वह समर्थन भी नहीं मिलता जिसकी उसे जरूरत होती है। लेकिन हर चुनौती के बावजूद वह कभी हार नहीं मानती और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहती है।"

उन्होंने आगे कहा, "वैदेही की सबसे खास बात उसका दयालु और उदार स्वभाव है। लोग उसे अक्सर जज करते हैं, उसकी बुराइयाँ करते हैं और कभी-कभी उसे ट्रोल भी करते हैं। समय के साथ उसने इन सबका सामना करना सीख लिया है, लेकिन उसने कभी भी नकारात्मकता को अपने स्वभाव पर हावी नहीं होने दिया। वह किसी से बैर नहीं रखती, सभी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आती है और हमेशा सच का साथ देती है। वह किसी को चोट पहुँचाने के बजाए सम्मानजनक तरीके से सच्चाई को सामने लाने में विश्वास रखती है। उसके लिए परिवार सबसे बड़ी ताकत है। उसकी माँ, दादी और उसके अपने लोग हमेशा उसका सहारा बनते हैं। वह अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रहती है। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, वह किसी का दिल नहीं दुखाती और हमेशा सही काम करने की कोशिश करती है। यही वैदेही की पहचान है, जो मजबूत, दयालु, दृढ़ निश्चयी और उम्मीद से भरी हुई है।"

वैदेही के बारे में ज्यादा जानने के लिए जरूर देखें 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' जो जल्द ही सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होगा।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->