हां रूपया गिरा , लेकिन देश की इकानामी बढी: अठावले

 केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ में कसीदे पढे

ग्वालियर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि एनडीए नीत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में सबका साथ सबका विकास के साथ सभी को न्याय देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मेड इन इंडिया के तहत स्थानीय उद्योगों को बढावा दे रही है।अठावले ने कहा कि हां रूपया गिरा हे , लेकिन देश की इकानामी बढ रही है। 

ग्वालियर में रविवार को शाम को अल्प प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश भर में लगभग 57 करोड लोगों के शून्य बैंलेंस पर जन धन खाते खोले गये थे। मंत्री अठावले ने कहा कि मेरा मंत्रालय 1.91 करोड रूपये के बजट के साथ एससी एसटी , दिव्यांग अनाथ आदि को सामाजिक न्याय प्रदान कर रही है। वहीं अब मेरा मंत्रालय इसी के साथ पिछडा वर्ग को भी और अधिकार दिलाने के प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय एससी वर्ग पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है।

राज्य मंत्री अठावले ने कहा कि देश भर में एससी की संख्या 1991 की जनगणना के अनुसार 15 प्रतिशत है। वहीं ओबीसी को कालेकर कमेटी के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया था , वहीं एससी और एसटी के साथ ही 10 प्रतिशत आरक्षण अन्य सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ मुस्लिम समुदाय को भी केन्द्र की कई योजनाओं जैसे 10 करोड   प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर 12 करोड आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिला है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाये जाने को लेकर विवाद के बारे में पूछे एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री अठावले ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमाएं पूरे देश में कई स्थानों पर लगी है। वह संविधान ड्राफट कमेटी के चेयरमैन थे उनकी मूर्ति को उच्च न्यायालय में लगाया जाना चाहिये। उन्हें लेकर विवाद नहीं होना चाहिये।

देश का रूपया गिरने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हां देश का रूपया गिरा है लेकिन देश की इकोनामी बढ रही है। राज्य मंत्री अठावले ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों को लेकर कोई ज्यादा कार्य नहीं किया लेकिन हाल ही में केन्द्र सरकार आदिवासियों के लिये 500 स्कूल खोलने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार 8. 2 प्रतिशत आदिवासियों की जनसंख्या है। वहीं सरकार 1 36 करोड के बजट के साथ न्याय देने का काम कर रही है।

राज्य मंत्री अठावले ने कहा कि देश में अब लगभग 3-4 लाख इंटरकास्ट मैरिज हो रही है। यह सामाजिक न्याय को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में सभी वर्ग के लोग है। और पार्टी दलितों पर अत्याचार कम करने का प्रयास करती रहती है। श्री अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए का अंग है।

कांग्रेस के राहुल गांधी का भविष्य के बारे में पूछे एक प्रश्न के उत्तर में अठावले ने कहा कि उनका भविष्य बहुत अच्छा नहीं है। उनका प्रधानमंत्री बनना कठिन है। हाल ही में पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बहुत खराब रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी पार्टी है राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। उनका सपना मुझे नहीं लगता कि वह पूरा होगा।  कोचरोच पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। यदि युवाओं ने पार्टी बनाई है तो उन्हें पार्टी बनाने का अधिकार है। राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब उस समय भी कांग्रेस को समाप्त कर देश में दो पार्टी को चाहते थे , लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी।

 

 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->