एपेक्स बैंक के प्रशासक यादव ने उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

ग्वालियर एपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर की शाखा पिछोर एवं डबरा अंतर्गत दो समितियों पिछोर व डबरा गांव का बीते रोज जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केन्द्र गौरी वेयरहाउस का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय उन्होंने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर बैंकिंग सेवाओं, फसल ऋण तथा खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान एपेक्स बैंक के प्रशासक यादव ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों से फसल ऋण वितरण, ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। किसानों ने भी केन्द्र की व्यवस्थाओं एवं बैंक सेवाओं के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा घोषित “किसान कल्याण वर्ष-2026” के अंतर्गत संचालित सदस्यता महाअभियान की भी श्री यादव द्वारा गहन समीक्षा की गई। उन्होंने दोनों समितियों में नवीन सदस्य बनाए जाने की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सदस्यता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित "नुक्कड़ नाटक" का भी प्रशासक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी सहजता से पहुँचती है। दौरे के दौरान प्रशासक यादव के साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अभय प्रधान, बैंक के प्रबंधक (प्रशासन) अभिषेक प्रकाश झा, कार्यालय अधीक्षक श्रीपाल सिंह यादव, विपणन अधिकारी गोपाल सिंह परिहार, पिछोर शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह भदौरिया तथा डबरा शाखा प्रबंधक प्रशांत रामपुरीया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->