नाले पर से अवैध निर्माण हटाया, बैनर-पोस्टर भी किए जब्त

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रविवार को की गई। कार्रवाई के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध निर्माण, फुटपाथ से अतिक्रमण एवं अवैध बैनर-पोस्टर हटाये गये। 
लश्कर क्षेत्र में एसडीएम नरेशबाबू यादव, क्षेत्राधिकारी अधिकारी प्रकाश अहिरवार एवं भवन अधिकारी राजीव सोनी के निर्देशन में समाधिया कॉलोनी स्थित जी.डी. एन्क्लेव क्षेत्र में शासकीय नाले के ऊपर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया गया। इस दौरान नाले पर बनाई गई दीवार को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट एवं नजरबाग मार्केट के मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथ अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कई सामानों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई। पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी नगर निगम की टीम सक्रिय नजर आई। मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर परशुराम चैराहे से गोविंदपुरी, रेडिसन होटल, राजमाता चैराहा, तानसेन होटल एवं एसपी ऑफिस से पटेल नगर मार्ग तक विद्युत खंभों पर लगे राजनीतिक एवं विज्ञापन संबंधी कटआउट हटाने की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी छावनी से अटल गेट तक अवैध झंडी-बैनर हटाने का अभियान चलाया गया। वहीं मुरार गर्म सड़क स्थित राम जानकी मंदिर के पास टेंट लगाकर संचालित दुकान संचालक को अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। हुरावली चैराहे क्षेत्र में भी हाथ ठेले हटाने की कार्रवाई की गई। 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->