21 केंद्रों पर हुई यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा, 6652 अभ्यर्थी हुये शामिल

- मोबाइल-बैग समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रही प्रतिबंधित
ग्वालियर। रविवार को ग्वालियर के 21 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा संपन्न हो गई। परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों कड़ी चेकिंग से गुजरने के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया था। परीक्षार्थियों को स्मार्ट वॉच, मोबाइल, बैग, जूते सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध किया गया था।
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। पहला सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक संचालित किया गया। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी 21 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के लिये कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम बनाया गया था। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकें।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए रविवार सुबह 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कंट्रोल रूम कार्यशील रहा।  संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सुश्री ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) और सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को परीक्षा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->