सर्विक्स कैंसर, हीमोग्लोबिन चेकअप एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न

ग्वालियर।भारत विकास परिषद के द्वारा परिवाद के सेवा प्रकल्प के अंतर्गत ग्वालियर महानगर समन्वय के माध्यम से ग्वालियर की 11 शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में जन सामान्य में जागरूकतामें ग्वालियर एवं गुडा गुडी का नाका क्षेत्र को स्वस्थ व अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण ( सर्विक्स कैंसर, स्त्री रोग, शिशु रोग परामर्श एवं उपचार) व हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन  24 मई, रविवार को किया गया प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि सभी विभागों में 414 पुरुष महिलाओं   एवं बच्चों को शिविर में लाभ मिला।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए गुड चने, सत्तू पैकेट, सेनेटरी पैड व बच्चों के लिए स्टेशनरी , स्वास्थ्य  सामग्री वितरित की गई । 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  डॉ दीपाली माथुर ( जिला स्वास्थ्य अधिकारी, शिशु एवं मातृ विभाग) उपस्थित रहीं ।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय अध्यक्ष  मेघना सिंघल द्वारा की गई । मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य संबंधी शासकीय योजनाओं, महिलाओं व प्रसूताओं के लिए विशेष सुविधाओं व शिशु रोगों व उनके उपचार से संबंधित जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय दायित्व धारी  राम कुमार चोपड़ा, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य  अलका कुशवाहा ,अर्चना मिश्रा , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य  सतीश जैन, वी के गोयल ,प्रांतीय संयोजक जयजीव मिश्रा एवं समस्त ग्यारह शाखाओं से दायित्व धारियों सहित 69 सदस्य उपस्थित रहे।  मेडिकल टीम में केंसर हॉस्पिटल से डॉ अनीता अग्रवाल एवं उनकी टीम के द्वारा काफ़ी महिलाओं में सर्विक्स कैंसर की जाँच की गई ! साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को निःशुल्क परामर्श व उपचार दिया गया। शासकीय चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग से डॉ साकेत व उनकी टीम व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय महिलाओं को शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया ।
इसके अतिरिक्त लैब तकनीकी विशेषज्ञ स्टाफ़ द्वारा उपस्थित जन समुदाय का हीमोग्लोबिन, डायबिटीज चेकअप किया गया । नगर समन्वय द्वारा उपस्थित समस्त मेडिकल टीम का दुपट्टे ,स्मृति चिह्न एवं उपहार भी प्रदान कर सम्मानित किए। स्वागत भाषण अध्यक्ष मेघना सिंघल द्वारा दिया गया, कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन सह समन्वयक सुमित्रा सिकरवार द्वारा किया गया । जन समुदाय ने समन्वय समिति से निकट भविष्य में इसी प्रकार के अन्य सेवा कार्य करने का आह्वान किया है ।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->