जेसीआई मेट्रो के शपथ ग्रहण समारोह में अथर्व तिवारी का सम्मान हुआ
ग्वालियर। जेसीआई मेट्रो के शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश की पहली जूनियर की स्थापना हुई, जहां पर जूनियर जैसी विंग के सचिव जेजे अथर्व तिवारी का सम्मान किया गया। यह सम्मान मण्डल के जोन डायरेक्टर जेसी प्रदीप पटेल ने एडिशनल एसपी विनीता डागर, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेसीआई इंडिया जेसी केशव वैश्य, मण्डल अध्यक्ष अमृता शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष शुभम जैन की उपस्थिति में किया गया।
पूर्व में अथर्व तिवारी द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलिंपियाड जो सिंगापुर में आयोजित हुआ था उसमे तीसरा स्थान प्राप्त किया था और उसके बाद अथर्व तिवारी ने कम उम्र में ही उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनकी पुस्तक द स्टीलनैस देट मूवड को आईएसबीएन प्राप्त हुआ है और यह एशिया स्तर पर बेस्टसेलर रही है, जहाँ यह 2.75 लाख से अधिक लेखकों में शीर्ष रैंकिंग में शामिल हुई। साथ ही अथर्व ने राष्ट्रीय स्तर की गणित परीक्षा आईओक्यूएम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 10 प्रतिशत विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों ने उन्हें शिक्षा और बौद्धिक क्षेत्रों में उभरती हुई युवा प्रतिभा के रूप में स्थापित किया है।