sandhyadesh

मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जरूरतमंद बच्चियों को राशन सामग्री एवं ग्रोसरी का सामान वितरण किया

मानवता की सेवा को ध्यान में रखते हुए मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा केला देवी बालिका गृह में निवासरत जरूरतमंद छोटी बच्चियों को दैनिक उपयोग में होने वाली वस्तुएं उपलब्ध कराई गई| इस सेवा कार्य के अंतर्गत संस्था की ओर से , खाद्य तेल, ग्रॉसरी का सामान नहाने व कपड़े धोने का साबुन शैंपू सर पर लगाने का तेल एवं राशन सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना ही मानव वेलफेयर सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं कल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष कुमार नागदेव महासचिव संजय सपरा उपाध्यक्ष नीरज डाबर समाजसेवी संजय राजपाल महेश अग्रवाल आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

posted by Admin
86

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->