sandhyadesh

जैन मिलन महिला ने 20 यूनिट रक्तदान किया

ग्वालियर| मंगलवार को श्री ब्लड सेंटर हॉस्पिटल रोड ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में शाखा सदस्यों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा अध्यक्ष शैफाली जैन, मंत्री इन्दु जैन एवं दीपा जैन ने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा दायक उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही अध्यक्ष शैफाली जी के सुपुत्र उत्कर्ष के मित्रों सहित सभी ने मिलकर 20 यूनिट रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम के दौरान शाखा की पूरी टीम द्वारा डॉक्टरों को माला एवं पटका पहनाकर तिलक चंदन कर ‌सम्मान किया गया। इसके प्रत्युत्तर में डॉक्टरों द्वारा शाखा अध्यक्ष वीरांगना शैफाली जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात शेफाली जैन अपने उद्बोधन मैं ‌ बताया कि आपके किए रक्त दान से किसी की जिंदगी बचाए जा सकती है| कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजिका रेखा जैन, क्षेत्रीय संयोजिका सोनल जी जैन एवं क्षेत्रीय सदस्य चंदा जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान शाखा की पूरी टीम द्वारा डॉक्टरों का तिलक, माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इसके प्रत्युत्तर में डॉक्टरों द्वारा शाखा अध्यक्ष वीरांगना शैफाली जैन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।रक्तदान शिविर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

posted by Admin
76

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->