sandhyadesh

ब्राह्मण परिचय सम्मेलन 31 को चेम्बर्स भवन में, रक्षाबंधन पर प्रतिभाशाली ब्राह्मण बहनों को सम्मानित करने का संकल्प लिया


 ग्वालियर ।  सकल ब्राह्मण महासमिति ने 15 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 31 अगस्त को दोपहर 1-00 बजे से चेम्बर्स आफ़ कॉमर्स भवन, अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास, लश्कर पर होगा। इसके निशुल्क रजिस्ट्रेशन 12 अगस्त तक होंगे  । साथ ही ब्राह्मण समाज के 19 अगस्त को सायं काल 4-00 बजे सनातन धर्म मंदिर परिसर में होने वाले ब्राह्मण परिचय सम्मेलन की स्मारिका आवरण अनावरण के लिए सभी से ब्राह्मण समाज से शामिल होने की अपील की। साथ ही 30 वर्षों से ब्राह्मण समाज की सेवा करने वाली श्री एवं श्रीमती शोभलेश तिवारी जी को " विप्र गौरव सम्मान " से शाल ,श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। घर घर पीले चावल देकर आमंत्रण पत्र वितरण किए। संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने रक्षाबंधन पर प्रतिभाशाली ब्राह्मण बहनों को सम्मानित करने का संकल्प दिलाया गया।
           
          इस अवसर पर महिला महामंत्री श्रीमती अंजू दीक्षित,विमला मौसी ,सुलेखा शर्मा , अलका मुगदल ,गीता पांडे सीमा पिंकी पांडे, नारायणी, डॉ जयवीर भारद्वाज,प्रकाश नारायण शर्मा , महंत दीपक शर्मा,देवेंद्र कुमार पाठक ,योगेंद्र दीक्षित , मंचासीन थे। 
        कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महिला श्रीमती अंजू दीक्षित ने किया आभार अल्का पिंकी मुदगल ने माना। 
        10 अगस्त को सायंकाल ठीक 5-00 बजे सम्मेलन संयोजक श्रीमती संध्या तिवारी अनीता योगेंद्र दीक्षित जी की अध्यक्षता में बैठक में ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने की समीक्षा होगी। सभी बहनों एवं विप्रजन मातृ-शक्ति युवा शक्ति से भाग लेने की अपील की है।


posted by Admin
245

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->