sandhyadesh

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये पुलिस ने की काम्बिंग गश्त

- गश्त में 242 वारंटियों को पकड़ा, 344 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया
ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। यह गश्त इसलिए भी खास रही क्योंकि रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक एक रात पहले पुलिस ने चोरी-छुपे घर आए बदमाशों की धरपकड़ की। काम्बिंग गश्त के दौरान कई ऐसे अपराधी पकड़े गए जो लंबे समय से फरार थे, लेकिन त्योहार के मौके पर घर लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
शनिवार को रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुये शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात 12 बजे शहर और देहात में एक साथ निकलीं 50 से ज्यादा पुलिस टीमों ने कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान कुछ ही घंटों में 242 फरार, स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा और हवालात भेजा। इसके अलावा 344 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों के घर व ठिकानों पर पहुंचकर उन्हें चेक किया और यह भी पूछा कि क्या वे हाल ही में किसी नए अपराध में शामिल हुए हैं। अन्य मामलों में 25 लोगों को पकड़कर थाने लाया गया। त्योहार से पहले हुई इस कॉम्बिंग गश्त से बदमाशों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान फरार बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर आरोपियों के घर जाकर चेकिंग की गई। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए बैंक, एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशालाओं और ढाबों की भी चेकिंग की गई। संवेदनशील इलाकों में गश्त के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों और मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की विशेष चेकिंग की गई।
काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 112 स्थायी वारंट, 130 गिरफ्तारी वारंट को तामील कराया। साथ ही 171 गुंडे और 173 हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की। थाना ग्वालियर क्षेत्र में अवैध शराब के 6 मामलों सहित 25 असामाजिकतत्व पकड़े गए, जिनमें अधिकांश औचक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार हुए। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने कई सक्रिय बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उनके रिकॉर्ड को अपडेट किया। पुलिस टीमों ने गलियों और मोहल्लों में घूमकर गुंडों और बदमाशों की धरपकड़ की। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीमों ने जिला बदर आरोपियों के घर जाकर जानकारी ली और चेकिंग के दौरान उन्हें चेतावनी भी दी कि यदि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। गश्त में एडिशनल एसपी कृष्ण लालचंदानी समेत ग्वालियर पुलिस के सभी एएसपी, सीएसपी और डीएसपी अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ शामिल हुए। एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि  शहर में अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अपराध करने वालों के लिए एक ही जगह है-हवालात। इसी नीति के तहत समय-समय पर अलग-अलग दिनों में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की जाती है, ताकि अपराधियों पर लगातार दबाव बना रहे।

posted by Admin
243

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->