sandhyadesh

अमानक पॉलीथिन, गंदगी फैलाने एवं गोबर सड़क पर डालने पर वसूला जुर्माना

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निरंतर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम अमले ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वार्ड क्रमांक 43 के सराफा बाजार, डीडवाना ओली, दाना ओली, परम फास्ट फूड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक, जय भोलेनाथ स्वीट्स, अग्रवाल कारपेट द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने एवं अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने पर 8 हजार रूपये का जुर्माना वसूला है। कार्रवाई में मुख्य रूप से जोनल ऑफिसर सत्येंद्र उपाध्याय, दक्षिण फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफिसर विकेश बागड़े मौजूद थे। इसके साथ ही वार्ड 56 के कृष्णा मेडिकल आमखो रोड मुख्य मार्ग पर कचरा फैलाने पर 1000 का जुर्माना किया गया। वार्ड 18 में डेयरी संचालक द्वारा सड़क पर गोबर गंदगी करने पर 1500 रूपये का जुर्माना किया गया तथा सात दिवस में डेयरी को निगम सीमा से बाहर करने  के लिए डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किया गया।   

posted by Admin
129

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->