ब्राह्मण समाज ने गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर राजेंद्र को किया सम्मानित
ग्वालियर । ब्राह्मण समाज द्वारा रामटापुरा में बिजासैन माता मंदिर पर गोस्वामी तुलसीदास जयंती सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य अतिथि तथा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शशीकांत दिक्षित की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत दीपक शर्मा समाजसेवी जगदीश कल्ली उपाध्याय उपस्थित थे। संचालन गोपाल महाराज ने किया आभार व्यक्त अमित चतुर्वेदी ने माना।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी का पूजन अर्चना नरेंद्र भारद्वाज के मुख्य आचार्यत्व में किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट राजेंद्र भारद्वाज को काव्या वीर सम्मान से श्री रामचरितमानस अंगवस्त्र ,श्रीफल, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि आसान से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गोस्वामी तुलसीदास जी के द्वारा रचित रामचरितमानस का अनुसरण सभी सनातनियों को करना चाहिए । हर घर में डेली पढ़ें रामायण। सनातन धर्म में सभी को समान भाव से देखा गया है और सभी के सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर ज्ञान अर्जित कराया गया है।
इस अवसर पर अनिल शर्मा,जितेंद्र पांडे, अमित चतुर्वेदी, जगदीश उपाध्याय, आशीष शर्मा, मयंक दीक्षित, दुर्गेश देवी, सलोनी देवी सहित अनेकों उपस्थित थे।