sandhyadesh

नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, समाज को भी खोखला करता हैः आईजी सक्सेना

- नशामुक्ति अभियान सामाजिक चेतना का प्रतीकः डीआईजी सांघी
- नशे की बुराई का सामधान समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभवः एसएसपी धर्मवीर
- नशे से दूरी है जरूरी जनजागरूकता अभियान का हुआ समापन 
ग्वालियर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान केवल एक समापन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक निरंतर प्रयास है। कि नशा सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, समाज को भी खोखला करता है और इससे निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना पड़ेगा। यह बात पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ज़ोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने बुधवार को बाल भवन सभागार “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान के समापन अवसर पर कहीं। 
पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ज़ोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने उपस्थित लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर नषा मुक्ति संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जागरूक किया गया और मीडिया ने भी अपनी महति भूमिका अदा की है। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी ने कहा कि इस अभियान की सफलता में आमजन, स्कूल छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और पुलिस अधिकारियों का सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा है और नशा मुक्ति का यह अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। आज का यह आयोजन केवल एक समापन समारोह नही बल्कि एक सामाजिक चेतना का प्रतीक है। एक ऐसे समाज की ओर बढ़ने का संकल्प, जो नशे जैसी बुराई से मुक्त हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह ने इसे मध्यप्रदेश पुलिस का महत्वाकांक्षी अभियान बताते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसका समाधान केवल प्रशासन नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में पुलिस विभाग के साथ-साथ लगभग सभी विभागों ने अपना योगदान दिया है। इस अभियान के दौरान हमारी कोशिश रही है कि समाज के सभी वर्गों तक पहुंचकर उन्हे नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए।  कार्यक्रम के दौरान नशा उन्मूलन पर आधारित वीडियो डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया तथा छात्रों द्वारा ‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’ विषय पर लघु नाट्य मंचन का प्रदर्शन किया।
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर सक्रिय सहभागिता निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों, ग्राम व नगर रक्षा समिति, सामाजिक/समाजसेवी संगठनों छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीकृष्ण लालचंदानी ने जागरूकता अभियान के दौरान ग्वालियर में आयोजित गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

posted by Admin
276

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->