बुंदेलखंड के आध्यत्मिक प्रेमियों ने हरियाली तीज पर दक्षिण फ्रांस स्थित प्रकृति की गोद मे विराजी चमत्कारिक माता के किये दर्शन

हरियाली तीज के पावन अवसर पर दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर, फ्रांस एवं मतंगेश्वर सेवा समिति, खजुराहो के पंडित सुधीर शर्मा ने दक्षिण फ्रांस स्थित लुर्द नगर में विराजमान मरियम माता के पवित्र स्थल पर जाकर दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया
यह स्थल विश्व भर में करुणा और चमत्कार के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि मरियम माता के दर्शन मात्र से कष्टों का निवारण होता है एवं मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहाँ प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दुनिया भर से आकर पूजा-अर्चना करते हैं। विशेष रूप से यहाँ स्थित चमत्कारी जल स्रोत को दिव्य माना जाता है — कहते हैं कि इस जल के सेवन अथवा शरीर पर प्रयोग से शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि श्रद्धालु इस जल को बोतलों में भरकर अपने साथ लेकर जाते हैं
मरियम माता को दया, करुणा और सहानुभूति की देवी माना जाता है, जो अपने भक्तों की पीड़ा को समझती हैं और उन्हें आश्रय देती हैं
जिस प्रकार भारत में बागेश्वर धाम, मतंगेश्वर महादेव, मैहर देवी, जटाशंकर धाम जैसे चमत्कारी स्थल एवं 18 ज्योतिर्लिंगों में शिव-शक्ति की आराधना होती है, उसी प्रकार विदेशों में भी ऐसे आध्यात्मिक ऊर्जा केंद्र विद्यमान हैं, जो मानव कल्याण एवं वैश्विक श्रद्धा का प्रतीक हैं।
यहाँ स्थित सोने की बनी नमस्ते मुद्रा में मरियम माता की प्रतिमा न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि एक अद्भुत आकर्षण भी है, जो श्रद्धालुओं को भीतर तक प्रभावित करती है
 यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति का माध्यम बनी, बल्कि यह दर्शाती है कि श्रद्धा की शक्ति सीमाओं से परे होती है साथ मे इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता एवं डॉ ईव त्रिमेस्तर, फ्रांस योगा फेडरेसन एवं ब्रह्म बाबा फेडरेसन के सदस्य उपस्थित रहे

posted by Admin
219

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->