महाराज बाड़े पर उल्लू ?

विनय अग्रवाल 
ग्वालियर। ग्वालियर में स्मार्ट सिटी डव्लपमेंट कारपोरेशन ने स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर शहर का कबाड़ा कर दिया है। स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता के चर्चें तो जगजाहिर है, अब स्मार्ट सिटी ने बीच महाराज बाड़े पर किसी वीर योद्धा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति लगाने की बजाय विक्टोरिया मार्केट पर एक बड़ा उल्लू लगा दिया है। 
यह उल्लू काफी विशालकाय है और इसे संभवतः वेस्ट मटेरियल से बनाया गया है, जबकि महाराज बाड़ा ऐतिहासिक हैं और यहां सिंधिया राजपरिवार का भी देवस्थान गोरखी ट्रस्ट पर आना जाना रहता हैं। यहां सत्तारूढ़ भाजपा से लेकर कांग्रेस सहित अन्य दलों की भी सभायें व कार्यक्रम आयोजित होते रहते है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां ग्वालियर रियासत के कै. महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा लगी हैं, जहां देशभर से लोग प्रतिमा को नमन करने भी आते हैं। लेकिन उल्लू का बड़ा माडल लगाने से अब यहीं मैसेज जा रहा है कि स्मार्ट सिटी ने पूरे शहर को स्मार्ट बनाने के नाम पर उल्लू बना दिया है। इसीलिये स्मार्ट सिटी ने यहां उल्लू लगा दिया हैं, ताकि ग्वालियर के लोगों को यह सनद रहे कि वह स्मार्ट सिटी के नाम पर उल्लू बन रहे हैं। 

posted by Admin
1604

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->