शक्ति भजन मंडल के ब्रह्मलीन महंत जगत राम जी चचढ़ा के शिष्य श्याम जुनेजा हुए ब्रह्मलीन
ग्वालियर | पंजाबी समाज में कोई पर्व या किसी भी सामाजिक सदस्य के यहां शुभ कार्य किया जाता है वह अपने घर या मंदिर पर माता की चौकी का आयोजन किया जाता है तो सबसे पुराना प्रसिद्ध मंडल शक्ति भजन मंडल द्वारा माता का गुणगान किया जाता है मंडल की स्थापना ब्रह्मलीन महंत जगत राम जी चचढ़ा (गोजरे वाले) द्वारा की गई थी उसमें वरिष्ठ सदस्य के रूप में श्याम सुंदर जुनेजा अपनी मधुर वाणी से माता के भजनों का गुणगान हृदय से किया करते थे उनका स्वभाव सरल हृदय संत जैसा था उनकी जुबान पर हर वक्त माता की ही भैटे ही गुनगुनाते रहते थे वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमें पत्नी,दो पुत्र योगेश जुनेजा, भूपेंद्र जुनेजा, एक पुत्री कामना सभी विवाहित है जिन्हें छोड़कर वह ब्रह्मलीन हुए उनके निधन की खबर से पंजाबी समाज में शोक व्याप्त हुआ और हर आंख नम हुई उनकी श्रद्धांजलि सभा में मंडल के सदस्यों ने उमेश बत्रा, घनश्याम टुटेजा, जगदीश गुगनानी, सोनी जी, जितेंद्र खुराना, सतीश अरोड़ा,सतीश सचदेवा, बल्ले जुनेजा आदि सभी सदस्यों ने उनकी आत्म शांति के लिए भजन गाकर पुष्पांजलि अर्पित करी तो वही पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा,राम लीला समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल, आदर्श कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष बलवंत मदान, हनुमान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद पाहवा,
नरेश तलुजा,नरेश मदान,भरत कथूरिया,किशन लाल नागपाल जगन्नाथ पाहवा ,कमल मिगलानी, अनिल पुनियानी, कमल पुनियानी, राजकुमार अरोड़ा मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित समाज की सभी बिरादरियों के प्रमुख सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए जिन्होंने श्री श्याम सुंदर जुनेजा को पुष्पांजलि दी