sandhyadesh

ग्वालियर तपा: जून में पहली बार 43 डिग्री पार हुआ पारा

ग्वालियर। रविवार को एक बार फिर सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि पारा 43 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। इस माह रविवार को पहली बार दिन का तापमान 43.डिग्री सेल्सियस आंका गया है। इससे पहल 21 मई को दिन का तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। फिलहाल गर्मी के तेवर सामान्य से ऊपर पहुंच चुके हैं और अब मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 9 या 10 जून को ग्वालियर में लू चलने की स्थिति निर्मित हो सकती है। ऐसे में गर्मी को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 
स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार बीते दिन शनिवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। जबकि रविवार को 1.6 अंक बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। इसी तरह बीते दिन शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 1.1 अंक बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस माइनस में आंका गया। रविवार को सुबह की आर्दता 40 प्रतिशत तथा शाम की आर्दता 28 प्रतिशत आंकी गई। वही अब तक 9.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। 

posted by Admin
340

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->