पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित लोहिया को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मानित

ग्वालियर । ग्वालियर निवासी सतेंद्र सिंह लोहिया को हाल ही में मिले पद्मश्री पुरस्कार के बाद शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने सम्मानित किया। 
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि सतेंद्र सिंह लोहिया इंटरनेशनल पैरा स्वीमर हैं। लोहिया इंग्लिश चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दरअसल, ग्वालियर के रहने वाले सतेंद्र के पैर पोलियो की वजह से बचपन से ही कमजोर थे। दिव्यांगता दूर करने के लिए उनके परिजनों ने वॉटर थेरेपी करवाई और यहीं से उनके मन में तैराक बनने का जुनून सवाल हो गया। अपनी बीमारी को सतेंद्र ने अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बना लिया। सतेंद्र सिंह लोहिया ने अब तक 5 स्वर्ण पदकों को अपने नाम किया है। अब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राजू पलैया, धर्मेन्द्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, महेश खत्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।   

posted by Admin
41

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->