धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की पालकी यात्रा

- सात नदियों का जल, केशर, गंगाजल से किया जलाभिषेक
ग्वालियर। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम पालकी समिति द्वारा श्रीराम मंदिर फालका बाजार से भगवान श्री परशुराम की पालकी यात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव अवसर पर पालकी यात्रा 7 नदियों का जल, कश्मीर से आई केशर, गंगाजल से जला अभिषेक महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज, श्री सिद्ध पीठ श्री कैला देवी महारानी एवं कुंअर महाराज द्वारा कर प्रारंभ की गई।
पालकी यात्रा में महिलायें सिर पर कलश रखकर डांडिया नृत्य करते हुए शामिल हुई। राम मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा का ऊंट पुल पर पहुंचने पर दो सौ किलो के पीतांबर फूलों से स्वागत किया गया। पालकी यात्रा के सनातन धर्म मंदिर पहुंचने पर धर्मप्रेमियों सहित पंडित गिरिराज गुरु, चैतन्य महाप्रभु, सहित ग्यारह ब्राह्मणों के साथ ही कश्मीरी समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जी का पूजन कर महाआरती की। इस अवसर पर कश्मीरी समाज के अध्यक्ष डॉ ओ एन कौल, सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष एस के शर्मा, सुनील शर्मा, सकल ब्राह्मण महासमिति के रवीन्द्र नाथ नायक, जिझौतिया ब्राह्मण समाज के प्रदेश संयोजक राम नारायण मिश्रा, ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक, नरेश कटारे, सतीश शर्मा, बरूआ ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल अध्यक्ष शशिकांत दीक्षित, रेडक्रॉस सोसायटी के सेक्रेटरी नवल शुक्ला, अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, आरएसएस के विजय गुप्ता, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, हेमंत एडिशन शर्मा, समिति अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा उपस्थित थे। 

posted by Admin
107

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->