कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह से की सौजन्य भेंट
ग्वालियर | कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त एवं अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया से सौजन्य भेंट की। सौजन्य भेंट के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने 'पद्मश्री' से सम्मानित किये जाने पर सतेंद्र सिंह लोहिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी अपनी सफलता का क्रम जारी रखते हुये विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।