भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर पुजारियों को किया सम्मानित

ग्वालियर। समस्त ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विप्र महासभा के संस्थापक धीरेन्द्र चैबे के संयोजन में मॉडल टाउन स्थित अचलनाथ धाम में पुजारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से पहले भगवान परशुराम का विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी विप्र बंधुओं ने परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ किया। 
समारोह में विशेष रूप से श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव एवं सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने कहा कि भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के विरोधी नहीं थे बल्कि उन्होंने धर्म विरुद्ध आचरण करने वाली समाजद्रोही व आसुरी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष कर धर्मविधि से संचालित समाज के निर्माण के लिए अपना अवतारी व मानव जीवन समर्पित किया। सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज की नवयुवा पीढ़ी के लिए भगवान परशुराम आदर्श व्यक्तिव हैं। उनका जीवन कर्म प्रधान व संघर्षपूर्ण रहा। परशुराम जी के जीवन से प्रेरणा ग्रहण कर हमें अपने समाज को सुखी, समृद्ध, यशस्वी व उपलब्धिपूर्ण बनाना है। अन्य वरिष्ठ विप्र बंधुओं ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रिंकू तिवारी, वेदप्रकाश सारस्वत, यतेंद्र कृष्ण शास्त्री, हेमा भार्गव, सतीश पाराशर, देवेंद्र, आदित्य भार्गव, प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->