भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर निकलेगी पालकी यात्रा

- सात नदियों के जल, केसर, गंगाजल से होगा अभिषेक
ग्वालियर। भगवान श्री परशुराम पालकी समिति द्वारा 10 मई को सुबह 7 बजे अक्षय तृतीया पर भव्य एवं विशाल भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा निकाली जायेगी। यह पालकी यात्रा राममंदिर फालका बाजार से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी। यहां  सभी समाजों के प्रतिनिधियों, विधायकों, केबिनेट मंत्री सहित प्रबुद्ध नागरिकों एवं महामंडलेश्वर महंत कपिल मुनि महाराज द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती की जायेगी। 
संस्था के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि पालकी यात्रा को लेकर सनातन धर्म मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम का पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि आज निकाली जाने वाली पालकी यात्रा के प्रारम्भ होने के पूर्व भगवान परशुराम का सात नदियों के जल, केसर, गंगा जल से अभिषेक पूजन 11 ब्राह्मण देवताओं के द्वारा पंडित गिरिराज गुरु के आचार्यत्व में किया जाएगा। पालकी यात्रा में 251 महिलाएं परशुराम कलश लेकर चलेगी। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा पालकी यात्रा का ऊंट पुल पाटनकर बाजार पर फूलों के गलीचे पर कश्मीरी ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। पालकी यात्रा का पूर्व विधायक, विधायक, अनेकों समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा दो दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। सनातन धर्म मंदिर पर प्रमुख अतिथियों व सकल हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों सहित समस्त धर्मप्रेमी जन द्वारा महाआरती की जाएगी, तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा।
श्री भगवान परशुराम पालकी समारोह समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, संरक्षक तीरथ मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, सोनू बाजपेयी, श्याम बाबू शर्मा, महिला अध्यक्ष कांता शर्मा, महिला संयोजिका श्रीमती अनीता रिछारिया श्रीमती अनीता भार्गव, युवा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा आरोली, युवा संयोजक मोहित दीक्षित, डॉ मुन्ना लाल शर्मा, हेमंत एडिशन शर्मा, रवीन्द्र नाथ नायक, मनोज त्रिपाठी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करे।
 

posted by Admin
58

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->