मनुष्य को जीवन में कभी भी अंहकार नहीं करना चाहिएः घनश्याम शास्त्री

ग्वालियर। दौलतगंज स्थित राजा बाक्षर की गोठ श्री राजा बाक्षर मंदिर में श्रीमदभागवत कथा के छटवें दिन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री महाराज ने बताया कि जो मनुष्य को शास्त्रों में बताये गए बातों का अपने जीवन में पालन करना चाहिए। अपने मन की मर्जी से पशु जीवन यापन करते है। जो भी मनुष्य शास्त्रों के बताये गए मार्ग पर चलता है वही मानव कहलानें के योग्य होता है। 
मनुष्य को हमेशा गाय की सेवा करनी चाहिए और कभी भी गोमांस का सेवन नहीं करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता की सेवा की थी। मनुष्य को जीवन में कभी भी अंहकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अंहकारी मनुष्य से भगवान कभी खुश नहीं होते है और उसका सबकुछ छीन लेते है। भगवान कभी भी बुरे कार्य करने वाले मनुष्य पर प्रसन्न नहीं होते है। मनुष्य को अपने हर काम को ईमानदारी से करना चाहिए। हर सनातनी को कथा, पूजा- पाठ, जागरण में भारतीय वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए। मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति के लिए अपने धर्म के नियमों का पालन करना चाहिए। मनुष्य को अधिक शक्ति और अधिक पैसे की प्राप्ति होने पर भी सहनशील होना चाहिए। मनुष्य को जीवन में संकट आने पर घबराना नहीं चाहिए और भगवान की शरण में चले जाना चाहिए। 
मनुष्य अपने जीवन में काफी गलती करता है लेकिन गलती होने पर मनुष्य को उन गलतियों से सीख कर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कथा के अंत में मंदिर के महंत तरुण सूर्यवंशी एवं परीक्षित अनुप्रिया परीक्षित अनीता सुरेश बंसल एवं उनके परिवार ने श्रीमद् भागवत पुराण की आरती की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

posted by Admin
56

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

00000-00000

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->