बजरंग भक्त मंडल ने की गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा
ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा प्रति सप्ताह की गौसेवा के क्रम में रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में 700 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 125 किलो हरे चारे की सेवा कौशल अग्रवाल, 100 किलो हरे चारे की सेवा शालिनी त्रिपाठी, 100 किलो हरे चारे की सेवा अनिल गुप्ता डॉम्स वाले, 100 किलो हरे चारे की सेवा गुप्त रूप से, 100 किलो हरे चारे की सेवा गुप्त रुप से, 75 किलो हरे चारे की सेवा मनोज बाथम एवं 50 किलो हरे चारे की सेवा प्रतीक बंसल के सहयोग से की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, पुनेश पाल, संजीव गुप्ता, दीपक भाटिया, अमित मित्तल आदि उपस्थित थे।