कृषि विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ आई.एस.ओ. सर्टिफिकेशन
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर को आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट आज प्राप्त हुआ। पूर्ण विवेचना व ऑडिट होने के उपरांत आई.एस.ओ. सर्टिफिकेट कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला को ओमवती सर्टिफिकेशन के प्रभारी मनोज कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
यह प्रमाणीकरण कृषि उत्पादन प्रणाली की उत्पादकता, लाभ अनुकूलन और स्थिरता बढ़ाने के लिए शिक्षा अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के लिए प्रशासनिक सहायता प्रदान करने हेतु प्रदान किया गया है।