निगम ने हटाए 4 अवैध यूनिपोल स्ट्रक्चर

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से या बिना अनुमति लगे होर्डिंग, फ्लैक्स, यूनिपोल एवं स्ट्रक्चर को हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा तेज गति से की जा रही है। सोमवार को देर रात्रि में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निगम के अमले द्वारा 4 अनाधिकृत रूप से लगे यूनिपोल हटाने की कार्यवाही की गई तथा इनके बेस भी तोड़े जायेंगे और यूनिपोल जब्त किये गये।
मदाखलत अधिकारी ग्वालियर पूर्व शैलेन्द्र सिंह चैहान एवं कार्यालय अधीक्षक शिवहरी शर्मा ने बताया कि होर्डिंग शाखा एवं  मदाखलत अमले द्वारा निरंतर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, स्ट्रक्चर एवं यूनिपोल को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के निर्देष पर गतरात्रि के समय शहीद गेट मुरार से 1 यूनिपोल, बारादरी चैराहे के पास से 2 यूनिपोल एवं माॅल रोड मुरार से 1 यूनिपोल इस प्रकार कुल 04 यूनिपोल स्टेªक्चर पर रात्रि के समय कार्यवाही कर उन्हें हटाया गया। शीघ्र ही शेष यूनिपोल पर भी कार्यवाही निरंतर की जावेगी।

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->