बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि यह सम्मेलन अनुसूचित जाति समाज के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता से जुटकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्षद केदार बराहादिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, डॉ. दशरथ सिंह, जसवंत शेजवार, सुधीर मंडेलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, सुनील रमपुरिया, छोटू मंडेलिया, सुनील चंद्रवंशी, राजेन्द्र राठी, बबलू खरे, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अज्जू देहलवार, श्याम सुंदर निम* सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।