सेवानिवृत्त शिक्षक वाजपेयी के स्वत्वों का जल्द भुगतान होगा, जनसुनवाई ने दिया सहारा

- कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 127 आमजनों की समस्याओं की हुई सुनवाई 
ग्वालियर सेवानिवृत्त सहायक विज्ञान शिक्षक विजय शंकर वाजपेयी के शेष स्वत्वों का भुगतान जल्द होगा। जन-सुनवाई ने उन्हें सहारा दिया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से उनके प्रकरण की रिपोर्ट मंगवाई है। साथ ही भुगतान में हो रही देरी के लिये जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचकर सेवानिवृत्त शिक्षक विजय शंकर ने आवेदन देकर अपनी व्यथा सुनाई थी, जिसे कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इसे गंभीरता से लिया गया है। 
जौरासी निवासी ज्ञान सिंह पारदी के खेत के रास्ते में खड़े बड़े-बड़े बाँस और हाईटेंशन लाइन की वजह से आ रही दिक्कत जल्द दूर होगी। इसी तरह एक प्राइवेट स्कूल द्वारा छात्रा को टीसी न दिए जाने संबंधी समस्या का समाधान भी होगा। जन-सुनवाई में सामने आईं इसी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 127 आमजनों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व एडीएम सी बी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्यायें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। जनसुनवाई में प्राप्त हुए 127 आवेदनों में से 85 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 42 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिये आवश्यक टीप दर्ज कर दिए गए। 


posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->