उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

ग्वालियर उद्यमिता विकास विषयक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) के प्रतिभागियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण बीते दिनों उद्यमिता की बारीकियां सिखाने के लिये संभागीय ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उद्यम सखियों द्वारा तैयार किए गए व्यावसायिक योजनाओं (बिजनेस प्लान) का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी रावत ने आधुनिक तकनीक एवं एआई का उपयोग कर तैयार किए गए बिजनेस प्लान तथा उद्यम आधार पंजीयन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तकनीक का प्रभावी उपयोग कर व्यवसाय को अधिक व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। सीईओ रावत ने स्व-सहायता समूह की दीदियों से प्रशिक्षण के अनुभव अन्य महिलाओं के साथ साझा करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ने और ऋण प्राप्त करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से व्यवसाय का चयन एवं संचालन करना आवश्यक है, जिससे अधिकतम लाभ अर्जित किया जा सके। 
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित नए कौशलों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सोलर लाइट से संबंधित सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं उसके व्यवसायीकरण की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन दिया। प्रमाण-पत्र वितरण अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक चंद्रशेखर उपरेती, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक विनीत कुमार गुप्ता व जिला प्रबंधक (लघु उद्यमिता) सहित स्व-सहायता समूहों की दीदियां उपस्थित रहीं।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->