कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को याद किया
ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर की मासिक बैठक गत दिवस ज्ञान दायिनी कान्वेंट स्कूल रणधीर कालोनी पर संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी आठवी पुण्यतिथि पर याद किया। वहीं 80 वां स्वतंत्रता दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर की बैठक को चंबल संभाग के पूर्व कमिश्नर आरके मिश्रा ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ग्वालियर के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने की।
बैठक में सदस्यता अभियान सभी 66 वार्डो में चलाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बच्चे बच्चियों का डाटा भी एकत्र करने का प्रस्ताव रखा गया। इसे सर्वसम्मति से सभी ने पास किया। बैठक में समाज के गरीब समाज के लोगों को मदद करने सहित अन्य प्रस्ताव रखे गये।
बैठक में संयुक्त अध्यक्ष अनुज पाठक, अभिषेक द्विवेदी, एचएन अवस्थी, राजनारायण शुक्ला, धीरेन्द्र तिवारी, ब्रजकिशोर दीक्षित, उमेश पाठक, बृजबिहारी वाजपेयी, डा महेश अवस्थी, अरविंद मिश्रा, राकेश कुमार शुक्ला, महेश पंडित, सतीश दीक्षित, प्रदीप दीक्षित, विजय दीक्षित, मदन मोहन त्रिपाठी, दीपेन्द्र कुमार अवस्थी, गरूणध्वज दुबे, बृजमोहन द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार दुबे आदि मौजूद थे।