अब चेंबर चुनाव कालम में सदस्यता सूची में अंकित नाम व फर्म का नाम सहित फोटो प्रकाशित होगा

- क्रिएटिव हाउस ने उपनाम का कॉलम हटाने पर जताई थी आपत्ति
- चुनाव अधिकारी ने प्राप्त पत्रों के बाद लिया अंतिम निर्णय
ग्वालियर। चेंबर चुनाव में उपनाम का कॉलम हटाने को लेकर क्रिएटिव हाउस ने शुक्रवार को चेंबर भवन में जमकर हंगामा किया। क्रियेटिव हाउस के सभी सदस्यों ने इसको लेकर एक पत्र भी चुनाव अधिकारी को सौंपा था। शनिवार को प्राप्त पत्रों पर संज्ञान लेते हुये चुनाव अधिकारी ने निर्णय लिया है। अब चुनाव में 31 मार्च 2026 की स्थिति पर प्रकाशित सदस्यता सूची में अंकित नाम व फर्म के नाम को ही प्रकाशित किया जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी सीए अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि मतपत्र पर प्रत्याशी के नाम के साथ उपनाम जोड़े जाने के संबंध में निर्वाचन कार्यालय में प्राप्त हुए पत्रों के संदर्भ में आप सभी को अवगत कराया जाता है कि मतपत्र में प्रत्याशी का नाम संस्था द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 की स्थिति पर प्रकाशित सदस्यता सूची में अंकित नाम व फर्म के नाम को ही प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशी का छाया चित्र भी प्रकाशित किया जा रहा है। अतएव उपरोक्त संदर्भ में प्राप्त सभी पत्रों पर विचार कर निर्णय लिया गया है कि ऐसा करना संभव नहीं है। साथ ही तत्संबंध में सभी सदस्यों को अवगत करा दिया गया था, परन्तु पृथक से सभी सदस्यों अथवा पदाभिलाषियों को सूचित करना संभव नहीं है। इसलिए इस सूचना को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है। अतः इसे अंतिम सूचना माना जाए ।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->