अनिरूद्ध आचार्य महाराज की श्रीमद भागवत कथा नवंबर मेंः विधायक डा. सिकरवार
- आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
ग्वालियर। जन उत्थान न्यास द्वारा अनिरूद्ध आचार्य महाराज की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नवंबर माह में कराया जा रहा है। कथा 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक फूलबाग मैदान पर होगी। यह बात कांग्रेस विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार ने कथा की तैयारियों को लेकर गठित मुख्य आयोजन समिति की बैठक में कहीं।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में तय किया गया कि प्रारभिंक तौर पर आयोजन की सूचना आम आदमी के घर-घर जाकर पीले चावल और कार्यक्रम पत्रक प्रदान कर आमंत्रित किया जायेगा। इसके साथ ही आयोजन समितियों का गठन होगा। साथ ही यजमान बनाने के लिये कुछ सदस्यों ने अपनी संख्या भी बताई। बैठक में बताया गया कि 108 यजमान बनाए जाऐंगे। आयोजन समिति की शीघ्र एक और बैठक होगी, जिसमें समितियों का गठन समेत अन्य दायित्वों की पूर्ति के लिये समिति सदस्यों को प्रभार सौंपे जायेंगे। भव्य एवं विशाल कलश यात्रा के लिये अलग से कमेटी गठित की जायेगी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि यह कथा गैर राजनैतिक है और इसमें सभी वर्गों, धर्मों के व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अनिरूद्ध आचार्य की कथा सुनने के लिये श्रोताओं की संख्या बहुत आती है, इसलिये पण्डाल विशाल बनाया जायेगा। समाजसेवी महेश मुदगल ने कहा कि कथा की व्यापक्ता को देखते हुये रूचि अनुसार सदस्यों को दायित्व सौंपे जाये।
बैठक में हरीदास अग्रवाल, डाॅ. श्रीप्रकाश लोहिया, राम पाण्डे, राजीव चड्ढा, रामनिवास शर्मा, धमेन्द्र बुकोलिया, पं. विजय कब्जू, एस.के. गुप्ता, प्रकाश मांढिल, मुकेश गुप्ता, दिलीप पंजवानी, राजेश तोमर, अवधेश कौरव, कल्ले पहलवान, विनोद जैन, अवध धाकरे, महेश कुशवाह, आदित्य सिंह सिकरवार, नरेन्द्र राजावत, महेन्द्र शुक्ला, के.पी. सिंह भदौरिया, बेताल सिंह गुर्जर, इन्द्रजीत सिंह घुरैया, श्याम शुक्ला, संजय नीखरा, पवन दीक्षित, डाॅ. रविन्द्र सिंह कुशवाह, बृजेश सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, विनोद सेठी, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।