अभियान चलाकर निगम ने हटाये होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर
ग्वालियर। अवैध एवं अनाधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों के विरुद्ध नगर निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम की होर्डिंग शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा गठित दल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों को हटाया गया।
नोडल अधिकारी मदाखलत केशव सिंह एवं नोडल अधिकारी होर्डिंग अनूप लिटोरिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान चिरवाई नाका पर सांवरिया सेठ, शिवपुरी लिंक रोड किया शोरूम के पास एसेंट एडवर्टाइजिंग एवं मेट्रो टावर पर ग्लोमार्ट के होर्डिंग लगे थे ,जिन्हें हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई जिस पर संबंधित एजेंसी के संचालक पहुंचे तो उन्होंने शाम तक स्वयं ही स्ट्रक्चर हटाने का आश्वासन दिया। निगम द्वारा सभी होर्डिंग स्ट्रक्चर के फ्लेक्स हटाए, नट बोल्ट काट दिए तथा लाइट कनेक्शन भी काट दिए। इसके साथ ही जोन क्र - 06 अन्तर्गत एम.एल.बी कॉलोनी, लक्ष्मणपुरा, महिमा होटल के पास पडाव, तानसेन रोड़, एम.पी.ई.बी कार्यालय के पास, मैन रोड विकास नगर, लक्ष्मीबाई स्टैचू के पास मुख्य सड़क, जी.डी.ए ऑफिस के पास सहित आदि स्थानों पर संब्रधित राजस्व कर संग्रहक पुरुषोत्तम दुबे के द्वारा बताए गए निर्देशित स्थलों पर अवैध बैनरों, होर्डिंगों आदि को हटाने की कार्यवाही की गई।