sandhyadesh

साडा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगेः अशोक शर्मा

- नवनियुक्त साडा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने रैली निकालकर पदभार सम्हाला
ग्वालियर। नवनियुक्त साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा और उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश ने बुधवार को एक रैली के माध्यम से साडा ऑफिस पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, कमल माखीजानी, अभय चैधरी आदि भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित थे।
रैली में आए सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि हम साडा में नए परिवर्तन के साथ इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। अपनी योजनाओं के माध्यम से कोशिश करेंगे की ग्वालियर की बढ़ती हुई आबादी और जनसंख्या के घनत्व को योजनाओं के माध्यम से विभक्त किया जा सकें। इसी क्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने नवनियुक्तों को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ऐसा काम करें जिससे साडा के रुके हुए कार्यों को नयी दिशा एवं गति मिले, इस हेतु संगठन की जहाँ आवश्यकता हो वहां संगठन सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। नवनियुक्त साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश ने अपनी नियुक्ति पर विवेक शेजवलकर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का प्रतिपादन कर एवं उनका समुचित लाभ लेकर जनता को सदा ही लाभान्वित करेंगे।

posted by Admin
50

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->