sandhyadesh

आगरा के निगम कमिश्नर अंकित संभल के डीएम बने

आगरा। आगरा के लोकप्रिय नगर निगम कमिश्नर रहे अंकित खंडेलवाल अब संभल के नये जिलाधिकारी (डीएम) होंगे। खंडेलवाल ने गत दिवस संभल में जिलाधिकारी का अपना नया पदभार सम्हाला और अपने विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
आगरा में विकास के पर्याय थे अंकित खंडेलवाल
नगर निगम कमिश्नर के रूप में भाप्रसे के अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बेहतर काम किया। उन्होंने आगरा की सड़कों से लेकर सीवर, पेयजल, स्वच्छता को लेकर उल्लेखनीय काम किये। जिस कारण आगरा स्वच्छता में विशेष रूप से अग्रणी रहा। वह अपने सरल व्यवहार के कारण निगम के कर्मचारी व अधिकारियों में बेहद लोकप्रिय रहे। उनके कार्यकाल में नगर निगम आगरा ने काफी उल्लेखनीय विकास कार्यों की श्रृंखला भी शुरू की। 

posted by Admin
41

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->