sandhyadesh

मुरार नदी क्षेत्र की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवारों ने उठाई आवाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने दिलाया न्याय का भरोसा

ग्वालियर। मुरार नदी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा चल रही कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने रविवार को पूर्व पार्षद देवेन्द्र पाठक के साथ ग्वालियर स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष उषा अग्रवाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा और समस्याओं से अवगत कराया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे वर्षों से उक्त स्थान पर निवास कर रहे हैं तथा भूमि से संबंधित विधिवत दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं। 
उन्होंने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री एवं नामांतरण विधिसम्मत रूप से दर्ज है तथा वे नियमित रूप से भूमि कर एवं जलकर का भुगतान करते आ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा नोटिस देकर उन्हें जमीन से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे वे बेहद चिंतित हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उनकी पहल पर सोमवार को पीड़ित परिवारों की कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात तय की गई है, जिसमें वे अपने दस्तावेजों सहित अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। आशीष उषा अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन से आग्रह किया गया है कि पीड़ित परिवारों का पक्ष गंभीरता से सुना जाए और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

posted by Admin
199

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->