स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार की तृतीय पुण्यतिथि सोमवार को मनेगी
- श्रद्धांजली सभा में गायक राकेश जैन भजनों की प्रस्तुति देंगे
ग्वालियर। पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार की धर्मपत्नि स्व. श्रीमती रामकुमारी सिकरवार (जीजी) की तृतीय पुण्यतिथि 16 मार्च सोमवार को पिपरोली चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड स्थित जे.बी.आई.टी.एम. काॅलेज परिसर में मनाई जायेगी। इस दौरान श्रद्धांजली सभा, भजन एवं भण्डारा प्रसादी का आयोजन प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं संगीतकार राकेश जैन एवं उनकी टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। यह जानकारी विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने दी है।
विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल तक गणमान्यजनों के आने-जाने के लिये सिद्धेश्वर नगर जीतू एस.टी.डी मुरार, पानी की टंकी के पास अशोक कॉलोनी मुरार, तिकोनिया तिराहा अल्पना टाॅकीज के पास मुरार, द्वारिकाधीश मंदिर थाठीपुर, हरदौल गार्डन सचिन तेन्दुलकर मार्ग, रेल्वे क्रांसिग सिंधिया नगर, रामनगर विक्की फैक्ट्री, झांसी रोड थाना के पास, मांढरे की माता मोनी बाबा आश्रम के पास, रोशनी घर पार्क इन्द्रगंज, ओफो की बगिया कटोराताल के सामने, शंकर चैक ललितपुर काॅलोनी, गुब्बारा फाटक माधव प्लाजा, रामनगर पार्क ईदगाह मुरार, कबीर पार्क सरकारी मल्टी के पास सुरेश नगर थाठीपुर, मरघट मुक्तिधाम मुरार, नारायण विहार काॅलोनी गोला का मंदिर, हीराभूमिया मंदिर नाकाचन्द्रवदनी, स्व. डाॅ. दर्शन सिंह गेट मेला के पीछे बस उपलब्ध रहेगीं।