sandhyadesh

250 परिवार एक छत के नीचे एकत्रित हुए और रिश्ते देखे

- मुरैना में अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन शुरू
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन के दो दिवसीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को मुरैना के गांधी मैरेज हॉल में हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस मुरैना विष्णु अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल महासभा कैलाश मित्तल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की।
सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि रिश्तों को जोड़ने में समाज के वरिष्ठ लोगों को अपनी भूमिका निभानी होगी। विष्णु अग्रवाल ने कहा कि सभी अग्रबंधु अपने वोट की ताकत को पहचानें और समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को आगे लाने के लिए कार्य करें। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि 135 शहरों में संस्था के सैंकड़ों कार्यकर्ता समाजसेवा के माध्यम से रिश्ते करा रहे हैं। रिश्तों को टूटने से भी बचाना होगा। आज मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में 40 शहरों के अग्रबंधु ने एक ही स्वर में कहा कि हम बिना दहेज की शादी करेंगे। मंच पर युवतियों का परिचय श्रीमती नीलम शाह, ललिता बंसल, रचना लोहिया, पूनम अग्रवाल, हेमा अग्रवाल ने कराया। कार्यक्रम में  महेशचंद्र अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मुन्नालाल अग्रवाल, राजेश मित्तल, अशोक गुप्तामुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, अतुल लोहिया आदि उपस्थित थे। परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 16 मार्च को मुख्य अतिथि विधायक मुरैना दिनेश छावई होंगे। 

posted by Admin
413

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->