sandhyadesh

जनता गैस संकट से परेशान, पीएम मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्तः सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर। कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी बढ़ोत्तरी, गैस सिलेंडर की किल्लत, कालाबाजारी और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केन्द्र सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 मार्च को नदी गेट चैराहा से पाटनकर बाजार तक हल्ला बोल जंगी प्रदर्शन किया जायेगा।  
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इतना ही नहीं, शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण कालाबाजारी भी बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरेन्द्र यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर देश की जनता गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई से परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री से पूछना चाहती है कि यह समय जनता की समस्याओं को हल करने का है या चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने का? कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और जनता के हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ेगी। बैठक में हेवरन कंषाना, अवधेश कौरव, प्रमोद खरे, अंकित कट्ठल, मुकेश धाकड़, सुरेन्द्र साहू, श्रीमती मोनिका मनीष शर्मा, विनोद यादव माठू, आसिफ अली, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, रामू अनीता कुशवाह, मनोज राजपूत, श्रीमती चंदनी जंग बहादुर, धमेन्द्र कुमार जेन, शकील मंसूरी, श्रीमती किरन धर्मेन्द्र वर्मा, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।

posted by Admin
89

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->