डॉ लोहिया अध्यक्ष, नीलेश महामंत्री, अनुपम कोषाध्यक्ष बने
- वैश्य फाउंडेशन की वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन सम्पन्न
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन की वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बृजेश सिंघल ने की।
सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन के पश्चात डॉ. प्रकाश लोहिया को अध्यक्ष, नीलेश बिंदल को महामंत्री एवं अनुपम सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विमल माहेश्वरी, श्रीमती ऋचा गुप्ता तथा रामकिशन सिंघल को दायित्व दिया गया। मंत्री पद पर श्रीमती मोनिका अग्रवाल एवं नवल किशोर गोयल, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती वंदना जाजू तथा प्रचार मंत्री सौरव गुप्ता बनाए गए। ग्रीटिंग समिति में अजय अग्रवाल, श्रीमती कविता खंडेलवाल, श्रीमती उषा सोमानी एवं सुश्री प्रियंका गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न वैश्य घटकों के प्रमुखों की भी घोषणा की गई तथा संगठन के संचालन हेतु 22 सदस्यीय संचालक मंडल का गठन किया गया।
प्रदेश इकाई में अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री मुकेश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष आलोक पहाड़िया बनाये गए। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सलाहकार समिति प्रमुख नितिन मांगलिक, शिवशंकर अग्रवाल तथा जे.एस. गुप्ता उपस्थित थे।