sandhyadesh

अकेले 12 करदाताओं ने ही जमा किया 1 करोड़ 23 लाख से अधिक संपत्तिकर

ग्वालियर। नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के अमले ने सक्रियता से कार्य करते हुए अकेले सम्पत्तिकर में ही 9 करोड़ 23 लाख रुपए मिलें हैं, जबकि जलकर में 2 करोड़ 12 लाख रुपए की वसूली हुई है। जिसमें सम्पत्तिकर जमा करने वाले 12 करदाताओं ने अकेले  ही एक दिन में 1 करोड़ 23 लाख 58 हजार 356 रुपए की राशि जमा की है। जबकि अभी कई बड़े बकायादार बाकी हैं, जिनसे नगर निगम को करोड़ों रुपए की वसूली करनी है।
निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा इस साल 150 करोड़ रुपए सम्पत्तिकर वसूली का टारगेट दिया हुआ है, इस टारगेट तक पहुंचने में नेशनल लोक अदालत से काफी मदद मिली है। नेशनल लोक अदालत में प्रत्येक बकायादार के पास नोटिस पहुंचने और बकाया जमा करने पर अधिकार में मिलने वाली राहत की जानकारी मिलने से लोगों ने इसका लाभ उठाया है। नगर निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों एवं जिला सत्र न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के खाते में 11 करोड़ 35 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिसमें 9 करोड़ 23 लाख रुपए संपत्तिकर में मिलें हैं, जबकि 2 करोड़ 12 लाख रुपए जलकर  की राशि के रूप में प्राप्त हुए हैं।

इन बड़े बकायादारों ने जमा की सबसे ज्यादा राशि
नेशनल लोक अदालत के दौरान नगर निगम के अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक एवं कर संग्रहको की सक्रियता से वार्ड 30 में कर सलाहकार कल्याण समिति सिटी सेंटर ने 32 लाख रुपए,वार्ड 61 में  हेल्थी बिजनीस प्राइवेट लिमिटेड ने 23 लाख रुपए, वार्ड 60 में कार्तिवीरा रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 15 लाख रुपए, वार्ड 65 में रामपाल सिंह ने 9 लाख 29 हज़ार 477 रुपए, वार्ड 01 में  शिवहरे रोड लाईन्स ने 9 लाख 12 हजार 435 रुपए, वार्ड 18 में  होटल प्रबंधन खान-पान तकनीक ने 6 लाख 62 हजार 786 रुपए,  वार्ड 30 में  पदम कुमार गर्ग मंगलम मैरिज गार्डन ने 6 लाख 43 हजार 679 रुपए, वार्ड 41 में सिंधी पंचायत धर्मशाला 6 लाख 15 हजार 357 रुपए,  वार्ड 62 में  विक्रम सिंह एवं राघवेंद्र सिंह  ने 5 लाख 94 हजार  622 रुपए, वार्ड 61 में  जयमाता दी बिल्डकॉन ने 5 लाख 12 हजार 444 रुपए, वार्ड 45 में परिवार रियल स्टेट एण्ड डवलपर्स ने 5 लाख रुपए एवं  वार्ड 61 में  ब्लू लोट्स रियलटोर प्राइवेट लिमिटेड ने 5 लाख रुपए संपत्तिकर जमा किया।

posted by Admin
68

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->