ग्वालियर। बैतूल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के देवलोकगमन उपरांत उनके निवास पहुंचकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।