sandhyadesh

झांसी मंडल में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, जुर्माने की राशि में 5 गुना से अधिक की वृद्धि

झांसी रेल मंडल में रेलवे परिसरों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशों में विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक झांसी मंडल द्वारा गंदगी फैलाने के कुल 16,604 मामलों में कार्रवाई की , जिसमें लगभग 34 लाख 41 हजार का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। तुलनात्मक रूप से पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 2,896 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख 53 हजार का जुर्माना लगाया गया था। इस प्रकार दोनों अवधियों की तुलना करने पर जुर्माने की वसूली में लगभग 522 प्रतिशत (5 गुना से अधिक) की वृद्धि दर्ज की गई है, जो स्वच्छता के प्रति रेलवे प्रशासन की गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। झांसी मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

posted by Admin
98

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->